लाड़ली बहना योजना 2023: लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए खुद का आधार लिंक बैंक खाता और Ekyc समग्री आईडी की जरूरत होगी । आवेदन भरने की शुरुआत 25 मार्च 2023 से होगी।
8 मार्च 2023 से योजना की शुरुआत हो गई हैं
• इस योजना का लाभ उठाने के लिए 30 अप्रैल 2023 तक कर सकेंगे योजना के लिए आवेदन।
• एवम् 31 मई 2023 को योजना के लाभार्थियों की अंतिम सूची जारी होगी।
• योजना का लाभ 10 जून 2023 से मिलना शुरु हो जाएगा।
हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खाते में योजना की राशि पहुंचेगी ।
योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी
1• व्यक्तिगत बैंक खाता (किसी भी बैंक में महिला का व्यक्तिगत बैंक खाता होना अनिवार्य है।)
2• बैंक खाता आधार से लिंक (बैंक खाता आधार से लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना अनिवार्य है।)
3•स्वयं का समग्र आईडी (समग्र पोर्टल द्वारा जारी सदस्य का समग्र आईडी होना अनिवार्य है।)
4•समग्र Ekyc (समग्र आईडी Ekyc द्वारा आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
No comments:
Post a Comment